ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बंदूकधारियों का कोयला खदान पर हमला, चार की मौत, कई घायल

इस्लामाबाद | पाकिस्तान इस समय अभूतपूर्व आर्थिक संकट से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार में सिर्फ तीन अरब अमेरिकी डॉलर ही शेष हैं। दूसरी ओर, आतंक की ताजा लहर ने देश की सुरक्षा व्यवस्था की नींव हिलाकर रख दी है। सोमवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत के हरनोई जिले के खोस्त इलाके में एक खदान में अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इसमें चार कोयला श्रमिकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला आतंकी समूहों से जुड़े सदस्यों के द्वारा लक्षित प्रतीत हो रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, हथियारबंद लोग तड़के सुबह खदान में घुसे और वहां काम कर रहे खनिकों पर गोलियां चला दीं। गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायल खनिकों को हरनोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों ने 11 कोयला खदानों में आग भी लगा दी।2021 में प्रांत के माच इलाके में एक कोयला खदान से कम से कम 11 श्रमिकों का अपहरण कर लिया गया था और बाद में अलगाववादियों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी।

उसी साल क्वेटा के पास हरनाक खदान इलाके में एक कोयला खदान में काम करने वाले चार मजदूरों का अपहरण कर लिया गया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी।इस्लामिक स्टेट (आईएस) और पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) से जुड़े विद्रोहियों और आतंकवादियों ने प्रांत में हमले तेज कर दिए हैं। रविवार को बरखान जिले के एक बाजार में हुए बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई थी और 16 अन्य घायल हो गए थे।

 

Related Articles

Back to top button