ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

जो लोग महिला राज्यपाल का सम्मान नहीं कर सकते वे आधी आबादी का सम्मान क्या करेंगे : योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की विधानसभा में शनिवार को योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर अपराधियों के संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि अतीक अहमद को सपा सरकार ने सांसद और विधायक बनाया, जिस पर उमेश पाल की हत्या करने का आरोप है। उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान सपा विधायकों के हंगामे को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि ये लोग महिला राज्यपाल का सम्मान नहीं कर सकते तो आधी आबादी का सम्मान क्या करेंगे।
उन्होंने गेस्ट हाउस कांड और मुलायम सिंह यादव के बयान को लेकर भी सपा पर निशाना साधा। योगी ने अभिभाषण के दौरान सपा विधायकों के राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगाने पर उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा जो महिला राज्यपाल का सम्मान नहीं कर सकते, वो आधी आबादी का सम्मान क्या करेंगे? उनके शासनकाल में ही गेस्ट हाउस कांड की घटना घटी थी। इसी पार्टी के सबसे अहम नेता का बयान था-लड़के हैं गलती कर देते हैं। ये लोग लोकतंत्र की बात करते हैं, ये आश्चर्यजनक स्थिति है।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने रेप के आरोपियों को फांसी की सजा देने की बात चलने पर एक सभा में कहा था कि लड़के हैं गलती हो जाती है तो क्या उसके लिए फांसी चढ़ा दोगे। उस समय इस बयान को लेकर खूब बवाल मचा था और मुलायम विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए थे। सीएम योगी ने उसी भाषण का जिक्र करके सपा पर निशाना साधा तो अखिलेश भड़क गए। वह योगी को टोक रहे थे तो मुख्यमंत्री तमतमा गए। उन्होंने अखिलेश से कहा शर्म तुम्हें करनी चाहिए कि जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर पाए।
सीएम योगी ने कहा कि अभिभाषण की चर्चा करते हैं तो कोई भी प्रमुख सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करता है और भावी उपलब्धियों की भी चर्चा करता है। यह पूरे देश के अंदर होता है। संसदीय परंपराएं यही हैं।
संसद के समवेत सत्र को राष्ट्रपति संबोधित करती हैं तो सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का चित्रण करती हैं। कौन ऐसा दल है, जिसको सत्ता में अवसर नहीं मिला। आज आपके कारनामों से जनता आपको दोषी ठहरा रही है, तो अपने कारनामों को दोषी ठहराइए। जनता को नहीं। उन्होंने कहा आश्चर्य हुआ कि यूपी जिन-जिन बातों में नंबर एक पर है, उन उपलब्धियों के बारे में हर प्रदेशवासी को गौरव होना चाहिए। चाहे सत्ता हो या विपक्ष। हम सबको इस पर गौरव होना चाहिए। उन्हें यह दिखाने में कि यूपी पिछड़ा है, बीमारू है, गर्व की अनुभूति होती है। जब इनके पास अवसर था, तब नहीं कर पाए। योगी सरकार योजनाओं का लाभ दे रही है तो उनको बुरा लगता है।

 

Related Articles

Back to top button