ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शहडोल में फिर इलाज के नाम पर दो माह के मासूम को गर्म सलाखों से दागा

शहडोल ।  जिले में अंधविश्वास के चक्कर में इलाज के नाम पर गर्म सलाखों से दागने का एक और मामला सामने आया है। बीमारी से पीड़ित बच्चे को स्वजनों ने होने गर्म सलाखों से दगवा दिया उसके बाद जब हालत बिगड़ी दो मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जिंदगी मौत के बीच लड़ रहे बालक की हालत बिगड़ने पर शुक्रवार की देर शाम जबलपुर रेफर कर दिया गया है। बालक का 15 दिन से तक मेडिकल कालेज शहडोल में इलाज चला, लेकिन लगातार हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज जबलपुर के लिए रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बम्हौरी बंडी धनपुरी क्षेत्र के देवांश कोल को निमोनिया था। गांव में पर्याप्त इलाज न मिल पाने पर परिजनों ने बालक को गर्म सलाखों से दगवा दिया था। दगने के बाद दो माह के बालक की हालत और बिगड़ गई। इसके बाद सिंहपुर अस्पताल ले जाया गया था। वहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज शहडोल रेफर कर दिया था। यहां एसएनसीयू में डाक्टरों की टीम इलाज कर रही थी। 15 दिन तक इलाज के बावजूद सुधार नहीं हुआ तो जबलपुर रेफर किया गया है। डाक्टरों के अनुसार, दागने से संक्रमण के साथ ही बच्चे के यूरिन में समस्या थी।इसके साथ ही केस संदिग्ध था। हालत में सुधार न आने पर मेडिकल कालेज जबलपुर के लिए रेफर किया गया है। मालूम हो कि जिले में लगातार मिले आंकने के मामले के बाद जागरूकता अभियान चलाया गया और घर- घर जाकर बीमार बच्चों को चिन्हित करके उपचार दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. आर एस पांडे ने बताया कि जिले में अब दगना के नए मामले नहीं मिल रहे हैं। बीमार बच्चों को चिन्हित करके उपचार दिया जा रहा है। यह बच्चा पहले ही मिला था जिसका उपचार चल रहा होगा। लोगों को जागरूक करने के साथ छोटे बच्चों को चिन्हित करके स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार दे रही है।

Related Articles

Back to top button