ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मंत्री सारंग ने किया तीर्थ-दर्शन योजना के लाभार्थियों को टिकट वितरण

भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सतना से वीसी के जरिये नरेला विधानसभा के तीर्थ-यात्रियों को तीर्थ-दर्शन योजना के टिकटों का वितरण किया। टिकट वितरण कार्यक्रम में वृद्धजन काफी उत्साहित दिखे। सभी तीर्थ-यात्रियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मंत्री सारंग का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री सारंग ने तीर्थ-दर्शन के लिये जा रहे सभी तीर्थ-यात्रियों की मंगल यात्रा की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में तीर्थ-दर्शन योजना से राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के वृद्धजनों को निःशुल्क तीर्थ-दर्शन करवाने का अभिनव कार्य किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण भारत में तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम जिले में स्थित रामेश्वरम मंदिर भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है। हर साल यहाँ लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। सभी तीर्थ-यात्री 25 फरवरी को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दोपहर 2 बजे स्पेशल ट्रेन से रामेश्वरम तीर्थ-यात्रा के लिये रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button