ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सज्‍जन सिंह के बयान पर तिलमिलाए मंत्री महेंद्र सिसोदिया बोले

गुना ।  प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्रसिंह सिसोदिया ने बुधवार को पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के सिंधिया के बारे दिए वक्तव्य का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जितनी भी राजनीतिक पार्टियां हैं, उनमें सबसे घटिया वक्‍तव्‍य देने वाला कोई व्यक्ति है, तो वह कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा हैं, जिन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए दोगलेपन का बयान दिया।

पंचायत मंत्री सिसोदिया द्वारा जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि सज्जन सिंह वर्मा प्रदेश के सभी नेताओं में निम्नस्तरीय सोच और जुबान वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सिंधिया के बारे में जो वक्तव्य दिया है, वो उनकी हताशा और निराशा को दिखाता है। पंचायत मंत्री ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जनता के साथ अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाला आदमी दोगला होता है या शूरवीर। जबकि आपने और आपके नेता कमल नाथ व दिग्विजय सिंह ने जिस तरह डेढ़ साल की कांग्रेस की सरकार में जनता को ठगा, लूटा और भ्रष्टाचार किया, उसके खिलाफ केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आवाज उठाई, तो उस आवाज को कुचला गया। इस पर सिंधिया ने भाजपा का दामन थामा और आपकी सरकार को पटकनी देकर भाजपा का परचम लहराया। पंचायत मंत्री ने पूर्व मंत्री वर्मा को आगाह किया कि सिंधिया परिवार की बड़ी परंपरा रही है, जो देश का प्रतिष्ठित परिवार है, उनके बारे में इस तरह की नीच बातें कहकर अपनी नीचता को प्रदर्शित कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button