ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बस बेकाबू होकर पलटी, दो दर्जन यात्री घायल, 32 सीटर बस में सवार थे पचास से ज्‍यादा लोग

सागर। जैसीनगर थाना क्षेत्र के सरखड़ी में मंगलवार की सुबह यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब दो दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। इनमें से पांच लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सागर से जैसीनगर की ओर जाने वाली कामता ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 04 जीसी 5534 बस सरखड़ी के पास सुबह करीब 10:15 अनियंत्रित होकर पलट गई। इस 32 सीटर बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इनमें महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। राहगीरों द्वारा तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि 32 सीटर बस में क्षमता से कहीं अधिक 50 यात्री सवार थे। बस का चालक भी लापरवाही पूर्वक चला रहा था, जिस पर यात्रियों ने चालक को टोका भी था। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में जैसीनगर थाना प्रभारी शिवम दुबे ने बताया कि बस पलटने से पांच लोगों को गंभीर चोट आई है। वहीं 17 लोगों को मामूली चोटे हैं। आरोपित बस चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के गृह जिले में बस हादसे की तीन दिन में यह दूसरी घटना सामने आई है। इसके पूर्व सागर छतरपुर रोड पर छानबीन थाना क्षेत्र के निवार घाटी पर यात्रियों से भरी बस पलटने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। लगातार हो रहे बस हादसों के बाद परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में आ गई है।

Related Articles

Back to top button