ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

CBI ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भेजा नोटिस, कल होगी पूछताछ

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने एक बार फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई रविवार को एक बार फिर से पूछताछ करेगी। सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने की जानकारी खुद मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट शेयर कर दी है और केंद्र सरकार पर हमला किया है।

जांच में करता रहूंगा सहयोग: सिसोदिया

मनीष सिसोदिया में केंद्र सरकार पर हमला करते हुए ट्वीटर पर लिखा, सीबीआई ने कल फिर बुलाया है। मेरे खिलाफ इन्होंने CBI,ED की पूरी ताकत लगा रखी है। घर पर रेड, बैंक लॉकर तलाशी, कहीं मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला। मैंने दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया है। यह लोग उसे रोकना चाहते हैं। मैंने जांच में हमेशा सहयोग किया है और करूंगा।

इससे पहले बुधवार को ब्यूरो ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से तिहाड़ जेल में विजय नायर और अन्य संबंधित बातों को लेकर पूछताछ की थी। सीबीआई ने 8 फरवरी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस नेता के.कविता के पूर्व सीए बुचिबाबू गोरांटला को गिरफ्तार किया था। सीबीआई इस मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। एक जानकार सूत्र ने बताया कि सीबीआई सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया में भी है।

नई आबकारी नीति को लेकर होगी पूछताछ

बता दें कि दिल्ली सरकार द्वारा लागू की नई आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले मामले में तीन महीने पहली सीबीआई ने पहली चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी, जिसमें दिल्ली की राउज एवेन्यू में मनीष सिसोदिया का नाम शामिल नहीं थी। लेकिन बाद में जांच एजेंसी ने कहा कि अभी मामले की जांच जारी है और अन्य लोगों पर आरोप तय करने की तैयारी की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button