ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर। धारा-144 के तहत रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध जिला दण्डाधिकारी ने किए आदेश पारित।

ग्वालियर। मध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा-10वी व 12वी की बोर्ड परीक्षा तथा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में भी कक्षा-10वी व 12वी की परीक्षाएँ 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जा रही हैं। विद्यार्थियों के लिये परीक्षा की तैयारी हेतु अनुकूल वातावरण रखते हुए कोई व्यवधान उत्पन्न न होने की दृष्टि को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह ने ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के अंतर्गत रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक किसी प्रकार के लाउड स्पीकर, डीजे, बैंड, प्रेशर हॉर्न तथा अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के आदेश पारित किए हैं। जिला दण्डाधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण की दृष्टि से यह प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। उक्त आदेश 5 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा। उक्त प्रभावशील अवधि में आदेश का उल्लंघन धारा-188 भारतीय दंड विधान के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आयेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button