ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

20 लाख क्लेम के लिए दोस्त से चोरी करवाई ऑडी, 3 गिरफ्तार

दिल्ली : कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के एक व्यक्ति ने इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए अपनी ऑडी कार चोरी की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली।

बाद में पुलिस ने कार मालिक के मोबाइल फोन की रिकार्डिंग चेक की तो पता चला कि उसने इंश्योरेंस की 20 लाख की रकम हड़पने के लिए दोस्त को कार कटवाने के लिए दी थी। इसके बाद पुलिस ने गलत सूचना देने वाले व उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली।

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शास्त्री गर के सी-ब्लाक में रहने वाले बंटू सिंह ने शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे ऑडी कार चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने बंटू सिंह से कार की दूसरी चाबी मांगी तो वह नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने उसके फोन की रिकार्डिंग चेक की।

इसमें पता चला कि उसने अपने अपने दोस्त अनिल को तड़के आकर कार ले जाने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने कार चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अनिल को ट्रेस कर कार बरामद कर ली। मामले में पुलिस ने कार मालिक बंटू सिंह, उसके साथी दिल्ली बवाना के अनिल व दिल्ली के पटेलनगर के राजू उर्फ गुरमीत सरदार को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button