ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदोर कार्टन गोडाउन में लगी आग, एक लाख लीटर पानी से बुझाई

इंदौर ।   इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में शुक्रवार सुबह कार्टन गोडाउन में आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। पुलिस के अनुसार, आग की घटना सुबह करीब 6 बजे की है। अचानक कार्टन गोडाउन में आग लग गई। सूचना के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। आग बुझाने में करीब एक लाख लीटर पानी लगा। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारण लाखों रुपये का माल भी जलकर खाक हो गया है। साथ ही वहां खड़ा लोडिंग रिक्शा और गोडाउन में रखी मशीन भी पूरी तरह जल गई। गोडाउन गोवर्धन पुत्र मोतीसिंह पंवार का है। बता दें कि जिस गो़डाउन में आग लगी, वहां आसपास रहवासी क्षेत्र है। आग लगने की सूचना के बाद लोग भी घरों से निकलकर बाहर आ गए। रहवासियों ने बताया कि फायरकर्मियों को गोडाउन तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रहवासी क्षेत्र में किसने दी गोडाउन की परमिशन

गौरतलब है कि शहर में लगातार अग्निकांड की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। रहवासी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे गोडाउन बने हैं, जहां आग लगने के कारण किसी भी दिन बड़ी घटना हो सकती है। रहवासी क्षेत्र में गो़डाउन की परमिशन जिम्मेदार किस आधार पर देते हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों भी देवास नाका स्थित तीन गोडाउन में आग लग गई थी। यहां भी आग बुझाने में लाखों लीटर पानी लगा था। घंटों की मशक्कत के बाद बड़ी मुश्किल से दमकलकर्मियों ने यहां आग पर काबू पाया था।

Related Articles

Back to top button