ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

वकीलों में रही तेंदुए की दहशत, सीसीटीवी फुटेज बिल्ली आई नजर….

तेंदुए के हल्ले के बाद बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर दी। मुकदमों में तारीख लगा दी गई। दूरदराज से कोर्ट में तारीख पर  पहुंचे वादकारियों को गेट से ही लौट जाना पड़ा। कचहरी परिसर में पुलिस और वन विभाग के कर्मी दिनभर डेरा डाले रहे। जिला वन अधिकारी मनीष सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में बिल्ली नजर आ रही है।

बुधवार शाम आईएमटी कॉलेज के पास तेंदुआ दिखने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर पुलिस, प्रशासन, वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम दल-बल के साथ पहुंच गई। साढ़े छह बजे से रात करीब नौ बजे तक ढाई घंटे तेंदुए की सघन तलाशी की गई। टीम आईएमटी, कलक्ट्रेट परिसर, सिविल कोर्ट परिसर में कांबिंग चलती रही। तेंदुए के हल्ले से कोर्ट में काम कर रहे दो कर्मियों ने अपने को कमरे में बंद कर लिया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस व वन विभाग ने दोनों को बाहर निकाला।

मशाल लेकर कर्मी देर रात तक परिसर में बने भवन में जमे रहे। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे वन विभाग की टीम और पुलिस, पीएसी मौके पर पहुंच गई। तेंदुए के डर की वजह से कचहरी में एहतियात के तौर पर हड़ताल कर दी गई। सुबह से ही टीमें परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई लेकिन तेंदुए को कोई निशान नहीं मिला। बृहस्पतिवार को तेंदुआ दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिला वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के फुटेज में तेंदुआ नहीं है।

तलाशी के बाद जिला जज को सौंपी रिपोर्ट 

जिला वन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक सघन तलाशी और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने के बाद पता चला कि तेंदुआ नहीं था। जिला जज को तेंदुआ नहीं होने की रिपोर्ट दे दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button