ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ऊपरी मंजिल पर सो रहा था परिवार, नीचे फ्लैट से आभूषण और नकदी चुरा ले गए बदमाश

इंदौर ।   अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक घर में देर रात बदमाशों ने धावा बोला और लाखों रुपये का सामान चुराकर फरार हो गए। घटना उस वक्त की है, जब परिवार ऊपरी मंजिल पर सो रहा था और नीचे वाले फ्लैट में ताला लगा हुआ था। घर में लगा ताला देखने के बाद बदमाश अंदर घुसे। पुलिस के अनुसार अंकित पुत्र हेमंत काटमोरे निवासी उषा नगर एक्टेंशन ने बताया कि नीचे फ्लैट में ताला लगाने के बाद रिश्तेदार के साथ ऊपरी मंजिल पर सो रहा था। शनिवार देर रात फ्लेट का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपित अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने के आभूषण और 1.37 लाख रुपये नकदी चुरा ले गए। अंकित साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। मां की तबीयत खराब होने के कारण वे अस्पताल में भर्ती है, इसलिए पिता भी उनके साथ वहीं थे। अंकित ऊपरी मंजिल के पीछे वाले कमरे में रिश्तेदारों के साथ सो रहा था। सुबह उठा तो घटना का पता चला। वहीं घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें सुबह तीन बजे दो नकाबपोश बदमाश नजर आ रहे हैं। एक बदमाश ने पीछे बैग भी टांग रखा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button