ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चलती ट्रेन से उतर रही महिला कोच के साथ घिसटती चली गई, जान बची

रतलाम ।  रतलाम मंडल के दाहोद स्‍टेशन पर शुक्रवार सुबह 05.40 बजे हादसा टल गया। ट्रेन नंबर 19339 दाहोद-भोपाल इंटरसिटी के रवाना होने के बाद एक महिला चलती ट्रेन से उतरने लगी। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह गिरने लगी तो स्टेशन पर मौजूद एएसआइ व कांस्टेबल ने उसे बचा लिया। दरअसल, ट्रेन के रवाना होने के दौरान एक महिला अपने सामान के साथ चलती गाड़ी से हड़बड़ाहट में उतरने लगी। इस दौरान वह गिर गई और घिसटते हुए ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच आ गई। उसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक नारायण लाल परमार तथा कांस्‍टेबल मदनसिंह वास्कले ने दौड़ लगाते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया। उन्होंने आपरेशन जीवन रक्षा के तहत सराहनीय कार्य किया।

बेटी से मिलने जा रही थी, दूसरी ट्रेन में बैठ गई

घटना के बाद एएसआइ नारायण लाल परमार ने एंबुलेंस 108 को काल किया व घायल महिला से पूछताछ की। 50 वर्षीय महिला ने अपना नाम मैसा पत्नी पारसिंह निनामा निवासी टांडी फलिया, खरोदा जिला दाहोद (गुजरात) बताया। महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी के पास वडोदरा जा रही थी, लेकिन गलती से दूसरी गाड़ी में बैठ गई। हड़बड़ाहट में चलती गाड़ी से उतरते समय गिर गई। कुछ समय बाद एंबुलेंस 108 ने महिला को दाहोद के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। महिला के बांए पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सूचना पर महिला के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

Related Articles

Back to top button