ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
टेक्नोलॉजी

भारत में Twitter Blue की पेड सर्विस हुई शुरू

पॉपुलर सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर ने भारत में ट्विटर ब्लू की शुरूआत कर दी है। ट्विटर ब्लू एक पेड सर्विस होगी, जिसके लिए यूजर्स से चार्ज वसूले जाएंगे। वे भारतीय ट्विटर यूजर्स जो मोबाइल में ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं उन्हें 900 रुपये का खर्च महीने भर के लिए उठाना होगा, जबकि ट्विटर के वेब यूजर्स को इस सर्विस के लिए हर महीने 650 रुपये देने होंगे।हालांकि, ट्विटर यूजर्स को सालाना प्लान भी ऑफर किया जा रहा है। ट्विटर ब्लू की सेवा का साल भर लाभ लेने के लिए भारतीय यूजर्स को 6800 रुपये का प्लान भी ऑफर किया गया है।मालूम हो कि ट्विटर ब्लू की पेड सर्विस के बारे में कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने बीते साल ही जानकारी दे दी थी। ट्वटिर ब्लू को भारत से पहले कई देशों के लिए पेश किया जा चुका है।

भारत से पहले ट्विटर ब्लू की पेड सर्विस अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे दशों में शुरू हो चुकी है। इन देशों में ट्विटर ब्लू के लिए यूजर्स को 8 डॉलर प्रति माह का शुल्क देना पड़ रहा है। जबकि 1 साल के लिए यही शुल्क कुछ कम होकर 84 डॉलर है।ट्विटर ब्लू की पेड सर्विस लेने पर यूजर्स को कंपनी की ओर से कई फायदे दिए जाएंगे। वे यूजर्स जो ट्विटर ब्लू की पेड सर्विस का इस्तेमाल करेंगे उन्हें 4000 वर्ड्स तक का ट्वीट करने की सहूलियत रहेगी। यही नहीं पेड सर्विस लेने वाले यूजर्स को दूसरे ट्विटर यूजर्स के मुकाबले कम विज्ञापन भी देखने को मिलेंगे।इसके अलावा पेड सर्विस लेने वाले यूजर्स के ट्वीट्स और रिप्लाई को भी कंपनी की ओर से प्राथमिकता दी जाएगी। खास बात ये है कि पेड सर्विस लेने वाले यूजर्स को हाई क्वालिटी में वीडियो अपलोड करने की सुविधा भी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button