ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास सहित एक लाख के अर्थदंड की सजा

भोपाल। राजधानी की जिला अदालत ने पिपलानी थाना इलाके में आठवीं की छात्रा से रेप के मामले में सुनवाई पूरी होने पर आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास सहित 1 लाख रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किए जाने का फैसला सुनाया है। यह फैसला विशेष न्यायालय पाक्सो पदमा जाटव की अदालत ने सुनाया। शासन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक टीपी गौतम ने पैरवी की। मिली जानकारी के मुताबिक  20 अगस्त 2021 को आठवीं में पढ़ने छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर बताया कि जून माह में वह मामी के घर गयी थी। दो-तीन दिन बाद मामी ने रायपुर छत्तीसगढ ले जाने के लिए कहा। वह रात करीब साढ़े 8 बजे बजे मामी के घर से निकले। रात होने पर मामी के दोस्त अखिल के घर आनंद नगर भोपाल में वह और मामी रूक गयी थीं। अखिल के घर वाले किसी की शादी में बाहर गए थे। अखिल के घर में अखिल व उसका दोस्त ऐश सोनी रूका हुआ था। रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए। रात करीब साढ़े 12 बजे बजे जब उसकी नींद खुली तो देखा कि आरोपी ऐश उसके पास लेटा हुआ गलत हरकतें कर रहा था। उसके विरोध करने पर आरोपी ने  जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। दूसरे दिन वह मामी और अखिल के साथ छत्तीसगढ़ चले गए। कुछ दिन बाद अखिल उसे मामी के घर से ले आकर भोपाल में नाना-नानी के घर छोड़ गया। गुमशुम रहने पर जब उसकी माँ ने पूछताछ की तब उसने आरोपी की सारी करतूत बता दी। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ऐश सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

 

Related Articles

Back to top button