ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

उमा की कमल नाथ को खरी-खरी, मेरे व शिवराज के बीच में न आएं

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेता शराबबंदी को लेकर लगातार मुखर हैं और गाहेबगाहे अपनी ही पार्टी की सरकार को घेर रही हैं। इससे विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं को भी सरकार पर हमलावर होने का मौका मिल रहा है। अब उमा ने इस मामले में सीधे कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ को नसीहत दी है। उमा ने कमल नाथ को दो-टूक संदेश देते हुए कहा कि वह मेरे और शिवराज के बीच ना आएं। उमा भारती ने ट्वीट करते हुए कमल लाथ से कहा कि मैंने शिवराज जी को शराब नीति पर अपने परामर्श भेज दिये हैं। मैं कमल नाथ जी से कहूंगी कि आप भी उन्हीं को भेज दीजिए। और मेरे और शिवराज जी के बीच में मत आइए। उमा भारती ने अपने अगले ट्वीट में कहा कि मैं भाजपा, सरकार या शिवराज जी के खिलाफ नहीं हूं। उनके साथ हूं। मेरे लिए तो शराब मेरी दुश्मन हें और गंगा जी मेरी इष्ट हैं। उमा भारती नई शराब नीति को लेकर पहले ही सुझाव दे चुकी हैं कि स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, अस्पताल के आसपास शराब दुकान नहीं होनी चाहिए और शराब पिलाने के अहाते भी बंद किए जाने चाहिए। इस मोर्चे पर उन्‍होंने पिछले दिनों भोपाल में एक मंदिर में तीन दिनों तक डेरा डाला था और इसके बाद ओरछा पहुंचकर भी एक शराब दुकान के आगे गाय बांध दी थी।

Related Articles

Back to top button