ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अब 15 मिनट में खुलेंगे किसानों के खाते

भोपाल। प्रधानंमत्री किसान सम्मान निधि योजना के लंबित हितग्राहियों को लाभ दिलाने विशेष अभियान चलाने की योजना है। इसके लिए पोस्टल विभाग और प्रशासन की ओर से किसानों के खाते खुलवाए जाएंगे। खास बात यह है कि एक थम्प इम्प्रेशन के आधार पर खुलने वाले खातों में हितग्राही को बमुश्किल 15 मिनट खर्च करने होंगे। इसके लिए विशेष कैम्प लगाए जाएंगे।

लंबे समय से देखा जाता रहा है कि केंद्र शासन की ओर से किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के नाम पर जारी तो की जाती रही है। लेकिन, अनेक किसानों के पास या तो बैंक खाते उपलब्ध नहीं होते रहे हैं या फिर उनके खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं होते थे। इन कारणों से किसानों को लाभ नहीं मिल पाता रहा है। इस समस्या को समाप्त करने और किसानों को उनका हक दिलाने के उद्देश्य से राजस्व प्रशासन और पोस्टल विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाकर किसानों के पोस्टल पेमेंट बैंक खाते खुलवाए जाएंगे। ये खाते आधार कार्ड और हितग्राही के थम्प इम्प्रेशन के आधार पर खुलेंगे। अफसरों का दावा है कि पूरी प्रक्रिया में महज 15 मिनट लगेंगे। इस योजना को इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक के प्रतिनिधियों के सहयोग से अमल में लाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button