ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

 ‘उड़ान योजना से देश में नई क्षेत्रीय एयरलाइन को आगे बढ़ने में मदद मिली : सिंधिया

नई दिल्ली । केंद्र सरकार की क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान ने एक मानक स्थापित किया है। इसकी वजह से क्षेत्रीय एयरलाइनों को पनपने का मौका मिल रहा है जबकि बीते 20 वर्षों में कई एयरलाइन कंपनियां बंद हो रही थीं। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को यह बात कही। क्षेत्रीय एयरलाइन इंडियावन एयर के विमान को जमशेदपुर से कोलकाता के लिए डिजिटल तरीके से हरी झंडी दिखाने के बाद सिंधिया ने कहा यह जमशेदपुर से पहली अनुसूचित वाणिज्यिक हवाई सेवा होगी।

इस स्थान पर अबतक गैर-अनुसूचित परिचालन हुआ करता था। सिंधिया ने कहा उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना देश में नई एयरलाइन कंपनियों को जन्म दे रही है। यहां बीते 20 वर्षों से एयरलाइन सिर्फ बंद ही हो रही थीं। इस योजना के बूते स्टारएयर इंडिया एन एयर फ्लाईबिग जैसी क्षेत्रीय एयरलाइन का जन्म हुआ।

उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र में नए रिकॉर्ड स्थापित होंगे। नागर विमानन मंत्री ने बताया कि उड़ान योजना ने बीते छह वर्षों में करीब सवा सौ करोड़ लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने का नया मानक स्थापित किया है। जमशेदपुर से उड़ान सेवा शुरू होने के साथ परिचालन करने वाले हवाई अड्डों की संख्या 2013-14 के 74 से बढ़कर आज 147 हो गई है। सिंधिया ने बताया कि अगले महीने 148वां हवाई अड्डा भी शुरू हो जाएगा। कर्नाटक के शिमोगा हवाई अड्डे का अगले महीने उद्घाटन होना है।

Related Articles

Back to top button