ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पति की शर्त, पत्नी को साथ रखने की एवज में 10 हजार रुपये महीना और बेटा मांगा

इंदौर ।   महिला थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है, जिससे उसने मंदिर में प्रेम विवाह किया है। महिला का आरोप है कि पति 10 हजार रुपये महीना और न देने पर बेटा ले जाने की धौंस देता था। महिला ने महीनों तक स्थिति संभाली लेकिन पति के न समझने पर शिकायत कर केस दर्ज करवा दिया।टीआइ ज्योति शर्मा के मुताबिक गीता अपार्टमेंट कैलाश पार्क कालोनी निवासी 39 वर्षीय पूजा पारेख की फरवरी 2008 में तानाजी नगर नंदीग्राम सोसायटी नांदेड़ (महाराष्ट्र) निवासी प्रीतीश पारेख के साथ हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और उन्होंने मंदिर में शादी की थी। हालांकि शादी में दोनों पक्षों से स्वजन और रिश्तेदार शामिल हुए। पूजा की तरफ से स्वजन ने दोपहिया वाहन, सोना-चांदी के आभूषण और नकदी रुपये भी दिए। दोनों का एक बेटा हुआ जो आठ साल का हो चुका है। पूजा का आरोप है कि दो साल बाद प्रीतीश का व्यवहार बदल गया। दहेज कम लाने का बोलकर ताने देने लगा।काम पर जाने का बोलता और शराब पीकर घर आने लगा। महिला घर चलाने के लिए नौकरी करने लगी। उससे प्रीतीश ने कहा कि हर महीने 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया कर वरना छोड़ दूंगा और बेटा मेरे साथ रहेगा। पूजा परेशान होकर मायके आ गई और थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने प्रीतेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Related Articles

Back to top button