ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पठान फ़िल्म के विरोध के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाले हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को भेजा जेल

इंदौर। पठान फिल्म के विरोध के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए हिन्दू संगठन के 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने तन्नू शर्मा उर्फ लक्ष्मी नारायण शर्मा, सनी मेवाडे, भारत सौदे, विकास आरेकर, राकेश आरेकर, प्रकाश वर्मा और विशाल गौर के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना सदर बाजार एवं थाना खजराना के अंतर्गत भी कतिपय लोगों द्वारा आपत्तिजनक भड़काऊ नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया था। जिस पर पुलिस थाना खजराना एवं थाना सदर बाजार द्वारा नारेबाजी एवं प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध भी विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इनमें भी कुछ लोगों की पहचान सुनिश्चित करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया है। जिनके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में जांच एवं विवेचना जारी है जिसके आधार पर इसमें भी उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा शहर की शांति व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी एवं उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button