ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल में वेतन न मिलने से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक सफाईकर्मी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसे दो महीने से वेतन नहीं मिला था। वह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचइई) विभाग के एक कार्यालय में आउट सोर्स के तहत सफाईकर्मी का काम करती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विवेचना अधिकारी प्रधान आरक्षक दिग्विजय सिंह ने बताया कि अनिता मैना पति बाबूलाल मैना (45) दुर्गा नगर, चूनाभट्टी में रहती थी। वह पोस्ट ऑफिस में संविदा सफाईकर्मी थीं, जबकि उनके पति पीएचई विभाग में ठेकेदार के पास काम करते हैं। अनिता ने शुक्रवार सुबह फांसी लगा ली। परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया।

बेटी काजल ने पुलिस को बताया कि किश्त नहीं चुकाने पर गुरुवार शाम रिकवरी एजेंट घर पहुंचे थे। उन्होंने किश्त के बारे में पूछताछ की तो मां ने बताया कि दो महीने से वेतन नहीं मिला है। रिकवरी एजेंट ने कहा कि अगले महीने तक आप पुरानी और नई किश्त जमा कर देना। पुलिस को अनिता के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन के बयान के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि वेतन नहीं मिलने से दुखी होकर उन्होंने आत्महत्या की है।

Related Articles

Back to top button