ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कांग्रेस नेता के बेटे को हनीट्रैप में फंसाकर माडल ने ऐंठे 12 लाख रुपये

इंदौर। दिवंगत कांग्रेस नेता का बेटा हनीट्रैप का शिकार हो गया।एक माडल युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर उससे 12 लाख से ज्यादा रुपये ले लिए। विजय नगर पुलिस ने युवती के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। गिरोह में एक युवक और युवती भी शामिल हैं, जो रेस्त्रां-पब में आने वाले युवकों को फंसाकर रुपये वसूलते हैं। विजय नगर टीआइ रवींद्रसिंह गुर्जर के मुताबिक, तिलक मार्ग नागदा निवासी महेश टटावत का युवती से चार साल पूर्व परिचय हुआ था। मूलत: नागदा निवासी युवती महेश से मिलती रहती थी। महेश के पिता स्व. टीकाराम कांग्रेस पार्टी के पार्षद रहे हैं। युवती ने महेश के परिवार को देखा और ब्लैकमेलिंग की साजिश की। वर्ष 2018 में उसने नागदा के मंडी थाना में शिकायत कर कहा कि महेश उसे परेशान करता है। युवती की मां बीचवान बनी और 75 हजार रुपये लेकर शिकायती आवेदन पर समझौता करवाया।

शिकायत करने के बाद भी होती रही बातचीत

इसके बाद भी दोनों की बातचीत जारी रही। आरोप है कि महेश से माडलिंग और मेकअप (कास्मेटिक) के नाम पर युवती कई बार रुपये लेती रही। दोनों ने इंदौर के निरंजनपुर क्षेत्र की एक इमारत में फ्लैट भी ले लिया। पिछले वर्ष जुलाई में युवती ने विजय नगर थाना में दोबारा आवेदन दिया और कहा कि महेश ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। उस वक्त उसके साथ एक युवती और युवक भी था।

रुपये नहीं दिए तो “आसाराम” बना देंगे

तीनों ने थाने में पुलिसवालों के समक्ष ही धमकाया और कहा कि रुपये नहीं दिए तो “आसाराम” बना देंगे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने भी युवती का पक्ष लिया और कहा कि समझौता नहीं किया तो कायमी करना पड़ेगी। युवती के साथ आया युवक पुलिसकर्मियों से मिला हुआ था। आरोपितों ने जेल भिजवाने की धमकी दी और ढाई लाख रुपये में समझौता कर लिया। महेश ने ढाई लाख रुपये नकद और ढाई लाख का चेक दिया। आरोपितों ने कुछ दिनों बाद रुपये निकाल लिए।

पब और होटलों में पार्टी करने ले जाती थी माडल

महेश के मुताबिक, युवती माडलिंग से जुड़ी है। वह बड़े होटलों और पबों में पार्टी और नशा करती है। साथ रहने के दौरान भी उसे पब तो ले जाती थी, लेकिन बाहर ही खड़ा कर देती थी। वह महंगी कारों से आने वाले युवकों के साथ ही नशा करती थी। गिरोह में शामिल युवक-युवती भी हनीट्रैप में शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button