ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जिला अस्पताल की मर्चुरी से फिर शव की एक आंख गायब, एक पखवाड़े में दूसरी घटना

सागर। जिला अस्पताल की मर्चुरी में एक बार फिर एक शव की आंख गायब हो गई है। 15 दिन के भीतर यह दूसरा मामला है, जब पोस्टमार्टम के लिए लाए गए शव की आंख गायब हुई हो। इससे पहले चार जनवरी को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब शव को पीएम के लिए टेबल पर रखा गया था। बुधवार रात्रि मर्चुरी में डीप फ्रीजर के अंदर रखे शव की आंख गायब हो गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चूहे ने शव की आंख निकाल ली है। जानकारी के मृताबिक सिविल थाना क्षेत्र के तहत किशोर न्यायालय के पीछे रहने वाला रमेश अहिरवार 15 जनवरी को घर से गायब हो गया था। पुलिस को 16 जनवरी को रमेश घायल अवस्‍था में मिला था। 16 को ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 17 को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद उसका शव मर्चुरी में डीप फ्रीजर में रखा गया था। डाक्टरों के अनुसार रमेश को मिर्गी की बीमारी थी। 17 तक उनकी पहचान नहीं हुई थी। इसीलिए डीप फ्रीजर में शव को रखा गया था। 17-18 जनवरी की दरमियानी रात में फ्रीजर के अंदर रखे शव की आंख गायब हो गई। डाक्टरों के मुताबिक यह आंख चूहों ने कुतरी है। इस संबंध में जिला अस्पताल के आरएमओ डा. अभिषेक ठाकुर का कहना है कि शव को फ्रीजर के अंदर रखा था। प्रथमदृष्टया शव की आंख को चूहे ने कुतरा है। मर्चुरी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है। उससे सही जानकारी लग सकेगी।

Related Articles

Back to top button