ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कलेक्टर हो तो ऐसा! जनसुनवाई में पहुंचा दिव्यांग… तो कलेक्टर खुद उठकर उसके पास गए, चंद मिनटों में करवा दिया उसका काम

रतलाम: अपने काम को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई। यहां जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे एक दिव्यांग को देख कलेक्टर अपनी कुर्सी छोड़ दिव्यांग के पास पहुंच गए और तत्काल उसकी समस्याओं का निराकरण कर दिया।

दरअसल मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में अम्बाराम आवास पट्टे, राशन कार्ड की मांग लेकर आया था। इस दौरान जनसुनवाई कर रहे कलेक्टर ने जैसे ही दिव्यांग अम्बाराम को देखा तो खुद उठकर उसके के पास पहुंच गए और उसके पास बैठकर उसकी फरियाद सुनी।

अंबाराम ने बताया कि वहां आवास योजना में मकान के पट्टे की मांग कर रहा है, और उसका राशन कार्ड भी नहीं बन रहा है। अंबाराम की फरियाद सुन कलेक्टर ने तत्काल नगर निगम के अधिकारियों, और खाद विभाग के अधिकारियों को बुलाया। हाथों-हाथ उसकी समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए इसके साथ ही कलेक्टर ने अंबाराम से पूछा, कि वह जनसुनवाई में कैसे आया, तो अंबाराम ने बताया कि वह उनके मित्र के साथ आया था। इस पर कलेक्टर ने तत्काल सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी को तत्काल नई साइकिल प्रदान करने के निर्देश दिए और साथ ही हाथों हाथों उसे पट्टे का प्रमाण पत्र भी सौंप दिया गया।

Related Articles

Back to top button