ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

विधायक पुत्र के मित्र मिलन समारोह में जमकर लहरे हथियार

सिवनी। इन दिनों सोशल मीडिया में सिवनी के विधायक दिनेश राय मुनमुन के पुत्र का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो किस स्थान का है इसकी अधिकृत जानकारी तो नहीं है लेकिन जिस कार्यक्रम का वीडियो है वह मित्र मिलन समारोह का बताया जा रहा है जिसमें विधायक दिनेश राय के पुत्र अपने साथियो के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं जिनके आसपास हथियारो से लैस युवक भी थिरकते नजर आ रहे है। वीडियो में हथियारो के साथ युवकों ने सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के पुत्र को कांधे पर भी बैठाला जिसके बाद सोशल मीडिया में यह बहस जमकर चल पड़ी है कि क्या विधायक के पुत्र को मित्र मिलन समारोह की आड़ में हथियार लहराने की अनुमति दी गई थी या फिर अपने पिता के विधायक होने के चलते वह दबंगई दिखा रहे थे? चुनावी वर्ष में जिस तरह वीडियो सामने आया उसके बाद चर्चा है कि यदि यही आलम रहा तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जमकर किरकिरी हो सकती है। इस पूरे मामले को दिनेश राय मुनमुन के करीबी कहीं ना कहीं मुद्दा बनाने में लगे हुए है।
आईटी सेल के अध्यक्ष ने शेयर किया वीडियो
वैसे तो जिला कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह से नाकाम है लेकिन कांग्रेस में कुछ ऐसे पदाधिकारी और कार्यकर्ता है जो इस तरह के मुद्दो को सार्वजनिक करते हैं जिनमें से एक आईटी सेल के अध्यक्ष सुमित मिश्रा है जिन्होंने दिनेश राय मुनमुन के पुत्र का वह वीडियो वायरल किया जिसमें उनके दोस्त खुलेआम बंदूक लहराते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से इस पूरे मामले को लेकर कोई विज्ञप्ति जारी नहीं की गई लेकिन सोशल मीडिया में इस वीडियो ने एक बहस को जन्म अवश्य दे दिया।

Related Articles

Back to top button