ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

MP में दिनदहाड़े लूट और फायरिंगः बदमाश ने ज्वेलर्स संचालक पर चलाई गोलियां, घायल नागपुर रेफर, लुटेरे को पकड़कर लोगों ने की जमकर पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्र चंडिका, छिंदवाड़ा। शहर के व्यस्ततम इलाके छोटी बाजार मेन रोड पर दुर्गा श्री ज्वेलर्स  में आज सुबह 10.30 बजे लूट  की वारदात का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लूटेरे ने ऑटोमेटिक कार्बाइन से 5 फायर  किए। पड़ोसियों तथा दुकान संचालक की बहादुरी के चलते लूट का प्रयास विफल हो गया और लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में दुकान संचालक के पेट और पैर में गोली लगी है और उसे गंभीर अवस्था में नागपुर  रेफर किया गया है। आज सुबह जब दुर्गा श्री ज्वेलर्स के संचालक सोहन ताम्रकार अपनी दुकान खोल रहे थे तो एक युवक दुकान के अंदर घुस गया और उनसे सारे जेवरात सौंप देने के लिए कहा। संचालक ने विरोध किया तो उसने हवाई फायर कर दिया। तब संचालक और उसके सहयोगी द्वारा लुटेरे को पकड़ने का प्रयास किया गया तब-तक आस पड़ोस के लोग भी आ गये।लुटेरा ने मामला बिगड़ते देखकर भागने का प्रयास किया परंतु आसपास के लोगों ने पकड़ कर उसको मारपीट कर दबोच लिया और पुलिस को खबर कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है। लूट की वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चोरी की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बाइक का नंबर बदला हुआ है।

Related Articles

Back to top button