ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एक्सल टूटते ही डिवाइडर कूद रांग साइड आई बस, बाइक सवार युवक की मौत

इंदौर। इंदौर में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। सवारियों से भरी बस डिवाइडर कूद कर दूसरी तरफ आ गई। डिवाइड लांघकर आई बस ने बाइक से जा रहे एक युवक को चपेट में ले लिया और उसकी मौत हो गई। सवारियां भी घायल हुई हैं। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। टीआइ नरेंद्रसिंह रघुवंशी के मुताबिक हादसा राऊ रोड़ पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हुआ है। बड़वानी से इंदौर आ रही यात्री बस (एमपी 46पी 0846) का अचानक गुल्ला (एक्सेल) टूट गया। बस अनियंत्रित हुई डिवाइडर कूद कर दूसरी तरफ आ गई। सामने से जा रहे बाइक सवार पंकज पुत्र महेश दुबे निवासी साईं विहार कालोनी को चपेट में ले लिया। पंकज को घसीटते हुए दूर तक ले गई। हादसे में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। एसआइ केएस बामनिया के मुताबिक हादसे में बस चालक सरदारसिंह भी घायल हुआ है। कुछ सवारियों को भी चोट आई है। मौके पर जाम की स्थिति बन गई। कुछ वाहन चालक बाल-बाल बचे। स्वजनों के अनुसार पंकज एक निजी कालेज में काम करता है और वह सुबह मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था।

 

Related Articles

Back to top button