ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे अनुराग ठाकुर, धोती, सोला पहनकर गर्भगृह से किए दर्शन

उज्जैन: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए खेल, युवा और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर उज्जैन पहुंचे। उन्होंने धोती, सोला पहनकर महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया और महाकाल लोक का निरीक्षण किया। वे रविवार रात करीब 9 बजे सड़क मार्ग से सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे।

दरअसल वे इंदौर में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हैं। वे रविवार रात करीब 9 बजे सड़क मार्ग से सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने महाकाल लोक की भव्यता और सुंदरता की सराहना की और फेस टू के निर्माण के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक बनने के पहले जो लोग यहां आए थे जिस स्थान पर पहले संकरे रास्ते, मिट्टी और पॉल्यूशन हुआ करता था। वह आज इतने सुंदर रूप में निखर गया है यह देखकर सब हैरान हो रहे हैं।

निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि महाकाल लोक का भारत में बनना हम सभी के लिए एक गौरव की बात है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाकाल लोक ना केवल आकर्षण का केंद्र है बल्कि इससे आसपास के लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए हैं। इसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश सरकार का आभार भी प्रकट किया। करीब 10 मिनिट तक पूजन करने के पश्चात वे वापस इंदौर के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button