ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बांधवगढ़ घूमने आई विदेशी महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

उमरिया ।    ब्रिटेन से बांधवगढ़ घूमने आई विदेशी महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। इस जानकारी के सामने आने के बाद उमरिया जिले में हड़कंप मच गया। विदेशी महिला को होटल में ही आइसोलेट करके रखा गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ केसी सोनी ने बताया कि जिला अस्पताल के स्टाफ को महिला की देखरेख के लिए भेजा गया है।

80 साल की है महिला

मिली जानकारी के मुताबिक बांधवगढ़ नेशनल पार्क घूमनें आए विदेशी जोड़े में लगभग 80 वर्षीय महिला कोरोना पाजीटिव पाई गई है। जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को लगी तो दल के साथ पहुंचकर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए क्वारेंटाईन कर दिया गया है।

जबलपुर में हुई जांच

सूत्रों की मानें तो विदेशी पर्यटक एक दिन पहले ही बांधवगढ़ में पर्यटन के लिए आई हुई थी। उक्त महिला को सर्दी और जुकाम की शिकायत होने के कारण जबलपुर हवाई अड्डे में ही इसकी जांच की गई थी।

उमरिया में हड़कंप

उक्त महिला की रिपोर्ट पाज‍िटिव आते ही पूरे बांधवगढ़ सहित उमरिया जिले में दहशत फैल गई । बताया गया है कि उक्त विदेशी जोड़ा पर्यटक बांधवगढ़ के बांधव विलास रिसोर्ट में रुका हुआ है। इसे क्वारेंटाईन कर दिया गया है । खबर यहां तक है कि उक्त महिला को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में शिप्ट कर दिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button