ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जल-जीवन मिशन की योजनाएँ समय-सीमा में पूरी हों

भोपाल : आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रामकिशोर कावरे ने कहा है कि जल-जीवन मिशन में स्वीकृत योजनाएँ समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरी की जायें। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी वर्ष 2023 में विकास कार्यों को पूरा करने के लिये योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री  कावरे शुक्रवार को उमरिया में जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में बताया गया कि नल-जल मिशन में 5 परियोजना स्वीकृत हैं। इनमें से 4 योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। जिले के आकाशकोट क्षेत्र में 228 करोड़ रूपये की मंजूरी दी गई है। इस योजना से जनजातीय बहुल क्षेत्र के 109 ग्राम में पानी पहुँचेगा। राज्य मंत्री ने एक फरवरी से शुरू होने वाली जिले की विकास यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जिले में 3 सी.एम. राइज स्कूल के भवन निर्माण के लिये 36 करोड़ रूपये मंजूर हुए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी सतत समीक्षा करने के निर्देश दिये।

कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण

प्रभारी मंत्री  कावरे ने शुक्रवार को उमरिया के कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने छात्रावास की व्यवस्थाओं पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के भी निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार को कन्या जनजातीय परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button