ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ग्वालियर घाटीगांव एसडीओपी संतोष पटेल ने समझाई हूटर की भाषा

ग्वालियर ।  पुलिस जब गश्त करती है और किसी आरोपित को पकड़ने के लिए जाती है तो वह अपने वाहन पर लगे हूटर को बजाती है। हालांकि हूटर बजने के मायने कई होते हैं। लेकिन आमजन यही समझता है कि पुलिस आ गई है। लेकिन हूटर की भाषा को लेकर घाटीगांव के एसडीओपी संतोष पटेल ने समझाया है। उनके हूटर की भाषा के विश्लेषण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। साथ ही लखनऊ की एएसपी मनीषा सिंह ने भी एसडीओपी संतोष पटेल के वीडियो पर टि्वट किया है। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर एसडीओपी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में किस तरह समझाई एसडीओपी ने हूटर की भाषा

एसडीओपी संतोष पटेल ने कोहरे के बीच गश्त देने के लिए निकले। रास्ते में उनके वाहन का हूटर बजर बज रहा था। गश्त के दौरान किसी ने उनसे पूछा कि हूटर बजाने का मतलब क्या होता है। तब संतोष पटेल ने बताया कि गश्त में हूटर का जो साउंड रहता है उसके सुनने भर से लगता है कि मैं जाग रहा हूं, मैं ड्यूटी पर तैनात हूं। जब किसी आरोपित को पकड़ने पुलिस जाती है तो हूटर का साउंड सुनने पर समझ में आता है कि मैं पकड़ने आ रहा हूं। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर लिया। इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हो गया।

वीडियो हुआ वायरल, पुलिस अफसरों ने किया ट्वीट

घाटीगांव एसडीओपी संतोष पटेल का हूटर को लेकर जो वीडियो वायरल हुआ। तो वह वायरल हो गया। कई अफसरों ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। संतोष पटेल के इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया के हर प्लेटफार्म पर जमकर पसंद किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button