ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश सरकार के बाद अब कांग्रेस करेगी पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन

भोपाल। शिवराज सरकार द्वारा पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मेलन करने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस भी पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन करने जा रही है। नौ जनवरी को रवींद्र भवन में यह सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को दायित्व सौंपा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के पंचायतराज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डीपी धाकड़ ने बताया कि सम्मेलन में जिला और जनपद पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ सरपंचों को बुलाया गया है। इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमाें को लेकर चर्चा की जाएगी। 26 जनवरी से प्रारंभ हाे रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। गांव-गांव में पदयात्रा निकाली जाएगी और भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा होगी। उधर, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पंचायत प्रतिनिधियों को विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता संपर्क कार्यक्रम के साथ प्रत्येक मतदान केंद्र पर कार्यकर्ताओं की टीम बनाने का दायित्व दे सकते हैं।

शनिवार को जिला प्रभारियोें की बैठक

उधर, शनिवार को जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुलाई गई है। इसमें जिलों में संचालित संगठन की गतिविधियों के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी

Related Articles

Back to top button