ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

14 जिलों के चयनित अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 15 जनवरी को ग्वालियर में

ग्वालियर  ।    ग्वालियर और चंबल अंचल सहित प्रदेश के 14 जिलों से अग्निवीरों का पहला बैच फरवरी तक प्रशिक्षण के लिए रवाना हो जाएगा। इससे पहले 15 जनवरी को ग्वालियर में लिखित परीक्षा होने जा रही है। लिखित परीक्षा में वह अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो शारीरिक प्रवीणता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट में उत्तीर्ण हो चुके हैं। इन सभी को प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। अग्निवीर भर्ती में लिखित परीक्षा के लिए सेना के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि यह परीक्षा भारतीय सेना द्वारा ही आयोजित कराई जा रही है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर, गुना, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर, सागर, पन्ना, टीकमगढ़ के युवकों के लिए अक्टूबर में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित हुई थी। पांच से 20 अक्टूबर तक सेना भर्ती रैली चली। इसमें करीब 52 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। शारीरिक प्रवीणता परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण हुआ। जो अभ्यर्थी मेडिकल परीक्षण में फिट पाए गए, उन्हें लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हुए। ग्वालियर के मुरार केंटोनमेंट बोर्ड स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में 15 जनवरी को लिखित परीक्षा आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा नवंबर माह में होनी थी, लेकिन दूसरे जिलों में अग्निवीर भर्ती रैली चल रही थी, इसलिए परीक्षा की तिथि बढ़ा दी गई। परीक्षा में करीब तीन हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। ओएमआर शीट पर अभ्यर्थियों को वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर पर टिक करना होगा। सेना के अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा के करीब दस दिन बाद परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद फरवरी में अग्निवीरों का पहला बैच ग्वालियर से रवाना हो जाएगा। मुरार केंटोंनमेंट स्थित सेना भर्ती कार्यालय से चयनित अग्निवीरों का पहला बैच ट्रेनिंग के लिए रवाना होगा। इसके बाद दूसरे बैच को भर्ती करने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।

इनका कहना है

15 जनवरी को लिखित परीक्षा होने जा रही है। चौदह जिले के अभ्यर्थियों की परीक्षा एक साथ होगी। इसी माह परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा की तैयारियां कर ली गई हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कर्नल संतोष कुमार

डायरेक्टर, सेना भर्ती कार्यालय, मुरार केंटोनमेंट बोर्ड

Related Articles

Back to top button