ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ट्रक के अंदर मिली 900 पेटी बीयर, रतलाम पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

रतलाम  ।    बिलपांक पुलिस ने महू-नीमच हाइवे (फोरलेन) स्थित से चिकलिय टोल नाके के पास से बीयर ले जाते ट्रक जब्त किया है। ट्रक में बीयर की 900 पेटियां मिली हैं। मामले में ट्रक मालिक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात रतलाम से इंदौर की तरफ जा रहे ट्रक को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें लहसुन के भूसे से भरे 40 कट्टों के साथ बीयर की पेटियां पाई गई। ट्रक व बीयर जब्त कर आरोपित चालक 39 वर्षीय नूर मोहम्मद पुत्र गुल मोहम्मद निवासी ग्राम सुखेड़ा थाना सादलपुर जिला धार व उसमे सवार 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों ने यह नहीं बताया कि वे बीयर किसके कहने पर ट्रक में भर कर किसे देने जा रहे थे। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।

अज्ञात व्यक्ति ने खेत से पेटियां धार ले जाने भरवाई थी

पूछताछ में चाक नूर मोहम्मद ने बताया कि वह आलू लेने के लिए सरदारपुर से रतलाम की मंड़ी गया था। मंडी में आलू नहीं मिलने पर वह वापस जा रहा था, तभी धराड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति मिला और बोला कि शराब की पेटियां बदनावर ले जाना है। वह अपनी गाड़ी से आपके पीछे-पीछे चलेंगे। 19 हजार रुपये किराया तय किया था। इसके बाद वह व्यक्ति रात में धराड़ के पास एक खेत मे ले गया तथा बीयर की पेटियां ट्रक में भरवा दी। वहां से वह गाड़ी लेकर बदनावर जा रहा था। बड़ी मात्रा में शराब व बीयर पकड़ने का एक सप्ताह में यह दूसरा मामला है। चार दिन पहले स्टेशन रोड पुलिस ने सालाखेड़ी फंटे के पास से शराब की पेटियों से भरा कंटेनर जब्त कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर शराब की 830 पेटियां जब्त की थी। उक्त शराब पंजाब के लुधियाना से बड़ौदा (गुजरात) ले जाई जा रही थी।

Related Articles

Back to top button