ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एडीजे के भानजे का चाकू अड़ा कर अपहरण, पुलिस ने लाइव लोकेशन से छह को पकड़ा

इंदौर ।  इंदौर में कार सवार छह बदमाशों ने एमबीए छात्र को फिल्मी अंदाज में अगवा कर लिया। उसके साथ मारपीट की और बदला लेने के लिए भाई को बुलवाने लगे। छात्र एडीजे का भानजा निकला। न्यायपालिका से जुड़े वरिष्ठ सक्रिय हुए और पुलिस ने देर रात छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों का पूर्व से विवाद चल रहा है। एमआइजी टीआइ अजय वर्मा के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे साकेत बाजार चौराहे की है। फरियादी प्रांजल देवेंद्र प्रताप नापित निवासी रवि नगर एमआइजी बिरयानी की दुकान पर खड़ा हुआ था। वह बायपास स्थित एक कालेज में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। अचानक सफेद रंग की स्कार्पियो कार (एमपी 09सीजी 4090) आकर रुकी। उसमें से चयन शर्मा (खजराना), गिरीश जोशी (खजराना) सहित छह युवक उतरे और कहा कि तू आर्य उसराठे का भाई है। आर्य ने कुछ दिनों पूर्व बालाजी पीजी में काम करने वाले युवक को पीटा था। आज उससे बदला लेना है, इसलिए उसे काल लगा कर बुला ले।

भाई को फोन नहीं लगाने पर पीटा

प्रांजल ने आर्य को काल लगाने से मना किया तो आरोपितों ने चाकू अड़ाया और कार में बैठा लिया। आरोपित शांतिनगर की तरफ ले गए। आरोपितों ने आर्य को काल नहीं करने पर मारपीट करना शुरू कर दी। टीआइ के मुताबिक, प्रांजल के मामा टीकमगढ़ में एडीजे हैं। उसने काल कर मामा को घटना बता दी। एडीजे ने इंदौर में पदस्थ मजिस्ट्रेट और एडीजे स्तर के लोगों को काल लगा दिए। एमआइजी पुलिस तक बात पहुंची तो पुलिस भी सक्रिय हो गई। जिला कोर्ट में पदस्थ एडीजे के मुंशी के पास प्रांजल की लाइव लोकेशन आ गई। टीआइ ने लोकेशन के आधार पर छापा मार कर छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button