ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

उज्जैन मांडू और गांधीसागर होंगे पर्यटकों से गुलजार

भोपाल । मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड पर्यटकों को प्रदेश में आकर्षित करने के लिए हर साल दिसंबर से फरवरी तक प्रदेशभर में विभिन्न आयोजन करता है। हनुवंतिया के जल महोत्सव की सफलता के बाद प्रदेश में इसी तरह के अन्य छोटे-बड़े आयोजन भी बोर्ड ने पिछले दो साल में शुरू किए है। अगले महीने प्रदेश के तीन शहरों में तीन बड़े फेस्टिवल पर्यटन बोर्ड आयोजित करने जा रहा है। इसमें मांडू उज्जैन और गांधासागर का प्लोटिंग फेस्टिवल शामिल है।

मांडू में मांडू फेस्टिवल उज्जैन में स्काय डाइविंग के लिए स्काय हाई फेस्टिवल और गांधीसागर में फ्लोटिंग फेस्टिवल का आयोजन नए साल के मौके पर पर्यटन बोर्ड विभिन्न एजेंसी के सहयोग से करने जा रहा है। मांडू में 7 से 11 जनवरी तक मांडू फेस्टिवल का आयोजन होना है जिसमें फरवरी अंत तक मांडू में आने वाले पर्यटकों के लिए टेंट सिटी भी लगाई जाना है। मांडू में पर्यटन बोर्ड पिछले चार साल से मांडू फेस्टिवल का आयोजन करता आ रहा है जिसमें प्रदेश के साथ ही देश-विदेश के पर्यटक भी शामिल होते रहे है। पहले ये फेस्टिवल पिछले साल की ही तरह 30 दिसंबर से होना था लेकिन प्रवासी भारतीय सम्मेलन के चलते इसे 7 जनवरी से किया गया है ताकि इंदौर आने वाले अतिथि मांडू फेस्टिवल में जाकर उसका आनंद ले सकें। मांडू फेस्टिवल में आने वाले पर्यटकों के लिए लैंड वॉटर और स्काय बेस कई एक्टिविटी कराई जाना है।
उज्जैन फेस्टिवल का ये दूसरा साल

उज्जैन में पिछले साल से स्काय हाई नाम से स्काय डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। इस साल पर्यटन बोर्ड 5 से 15 जनवरी तक इसका आयोजन करेगा। पिछले साल भी बड़ी संख्या में इस फेस्टिवल में उज्जैन के साथ ही आसपास के शहरों के लोगों ने पहुंचकर फेस्टिवल में स्काय डाइविंग की थी। प्रमुख सचिव पर्यटन और प्रबंध निदेशक पर्यटन बोर्ड शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि साल के शुरुआती महीने में ही गांधीसागर में भी फ्लोटिंग फेस्टिवल शुरू किया जा रहा है। 1 फरवरी से इस फेस्टिवल की शुरुआत कर दी जाएगी। इसके लिए एजेंसी फाइनल हो गई है। इसे हनुवंतिया के जल महोत्सव की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button