ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नार्दर्न कोल फील्ड का सहायक प्रबंधक 12 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया

सिंगरौली।  जिले की नार्दर्न कोल फील्ड (एनसीएल) में पदस्थ सहायक प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी को रीवा लोकायुक्त पुलिस ने 12 हजार रिश्वत लेते उसके आवास से गिरफ्तार किया है। अभिषेक त्रिपाठी ने कंपनी में चल रहे किराए के वाहन का भुगतान और उसकी सिक्योरिटी मनी दिलाने के एवज में वाहन मालिक से रिश्वत मांगी थी। रीवा लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि उमेश कुमार साहू निवासी सीधी ने शिकायत की थी कि वह उमेश इंटरप्राइजेज का संचालक है। एनसीएल सिंगरौली दुधिचुआ प्रोजेक्ट में उसकी जीप किराए पर लगी है। वाहन के किराए की बिल राशि चार लाख 80 हजार रुपये थी। उमेश ने 36 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी भी जमा की थी। ये दोनों राशि के भुगतान को निकालने के एवज में अभिषेक त्रिपाठी 12 हजार रिश्वत मांग रहा था। शिकायत सही पाए जाने पर गुरुवार को उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम सिंगरौली भेजी गई, जहां रिश्वत लेते अभिषेक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

Related Articles

Back to top button