ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवायजरी

सीहोर | स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी के अनुसार बचाव के लिए नियमित अंतराल से हाथ धोना चाहिए। साथ ही बिना हाथ धोए चेहरे को न छुएं, संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने से बचें, छींकते समय साफ रूमाल का प्रयोग करें।सीहोर जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी जारी की है, जिसके अनुसार सर्दी, खांसी, बुखार आना, सिर दर्द, नाक बहना, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, सीने में जकड़न आदि लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत डॉक्टर की सलाह ले और मास्क लगाएं। ऐसी अवस्था में भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे।

संक्रमित व्यक्ति के खुली जगह में छींकने व खांसने से हवा द्वारा इस वायरस का संक्रमण होता है।संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, गले लगने, संक्रमित जगह के संपर्क में आने से भी यह वायरस फैलता है।स्वास्थ्य विभाग की एडवायजरी के अनुसार बचाव के लिए नियमित अंतराल से हाथ धोना चाहिए। साथ ही बिना हाथ धोए चेहरे को न छुएं, संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने से बचें, छींकते समय साफ रूमाल का प्रयोग करें, सर्दी जुकाम या खांसी से प्रभावित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कोरोना वायरस संक्रमण से बचने भीड़-भाड़ से दूर रहें। चिकित्सक से जरूरी परामर्श लें।

Related Articles

Back to top button