ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

फिल्म पठान के विरोध में शाहरुख खान की अर्थी निकाली, सिनेमाघरों में फिल्म नहीं लगाने की चेतावनी दी

इंदौर: ‘बीजेपी शासित राज्यों’ में शाहरुख खान (shah rukh khan) की मूवी पठान (Pathan) का विरोध थमता नहीं दिख रहा है। इसी के तहत इंदौर में हिंदू जागरण मंच (hindu jagran manch) की ओर से अनोखे तरीके से अर्थी निकालकर फिल्म का विरोध किया गया और चेतवानी दी गई है कि किसी भी थिएटर में इस फिल्म को नहीं लगने दिया जाएगा और जो भी लगाएगा उसे विरोध का सामना करना पड़ेगा।

भगवा वस्त्र को लेकर शुरू हुआ था विवाद 

दरअसल ‘पठान’ फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म के पोस्टर (postar of film) को लेकर फिल्म निर्माताओं को और कलाकारों को इसका विरोध का सामना करना पड़ रहा है।फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान (Deepika Padukone and Shah Rukh Khan) द्वारा एक पोस्टर में आपत्तिजनक हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें दीपिका पादुकोण द्वारा भगवा वस्त्र पहनी हैं और इसी पोस्टर का कई कथावाचक खुले मंच से विरोध जाहिर कर चुके हैं और इसी के तहत इंदौर में हिंदू जागरण मंच द्वारा शहर के तमाम क्षेत्रों में पठान फिल्म और शाहरुख खान की अर्थी निकालकर विरोध जाहिर किया है।

फिल्म नहीं चलने की धमकी

हिंदू जागरण मंच (hindu jagran manch indore) के सदस्य कन्नू मिश्रा का कहना था कि फिल्म जहां पर भी लगेगी उस थिएटर पर विरोध किया जाएगा और इसी के साथ जो भी इस फिल्म को देखने जाएंगे। वह भी इस विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहें। क्योंकि हिंदुओं की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने और संस्कृति को खराब करने वाली इस फिल्म को लगने नहीं दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button