ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित हुआ ट्रैफिक, घंटों‍ फंसे रहे लोग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शनिवार सुबह दिल्ली में प्रवेश करने पर शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहा। पदयात्रियों के शहर में प्रवेश करने पर सुबह दक्षिणपूर्वी दिल्ली में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और फिर विराम के बाद दोपहर में यात्रा बहाल होने पर इंडिया गेट के आसपास यातायात प्रभावित रहा। यातायात पुलिस ने उन मार्गों को लेकर शुक्रवार को लोगों के लिए परामर्श जारी किया था, जिनके ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के कारण अवरुद्ध होने की आशंका है। यात्रा पूर्वाह्न 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी में आश्रम चौक पर कुछ देर के लिए रूकी और फिर अपराह्न एक बजे दोबारा शुरू हुई।

पुलिस ने साइन बोर्ड लगाकर यात्रियों से सड़क के बायीं ओर चलने का अनुरोध किया। यात्रा के सुबह के चरण के दौरान भीड़भाड़ के कारण कार और अन्य वाहन धीमी गति से चलते देखे गए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़े और उन्हें जहां जगह मिली वे वहां खड़े हो गए। यात्रियों को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन लेकर जा रहे एक ऑटो रिक्शा चालक हेमंत ने कहा, ‘‘हम आश्रम से डेढ़ घंटे में निजामुद्दीन इलाके पहुंचे।” आमतौर पर इसमें लगभग 25 मिनट लगते हैं। एक अन्य यात्री अमित ने कहा, ‘‘आप यात्रा निकालना चाहते है तो निकालिए लेकिन लोगों के सामने आने वाली यातायात और अन्य समस्याओं के बारे में सोचें।” एक अन्य यात्री सुमन ने कहा कि कोई ऑटो इस मार्ग पर आने के लिए तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें ऑटो रिक्शा चालकों से यह सुनने को मिला कि चूंकि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ चल रही है तो यातायात जाम है इसलिए वे इस मार्ग पर जाना नहीं चाहते और इसलिए हमें कोई वाहन नहीं मिल रहा है।” यात्रा परामर्श में कहा गया है कि यात्रा सुबह लगभग साढ़े 10 बजे आश्रम चौक के पास जयदेव आश्रम पहुंचेगी और शाम लगभग साढ़े चार बजे लाल किले पर समाप्त होगी। इस रास्ते पर विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में पैदल यात्रियों और वाहनों के यात्रा में शामिल होने की संभावना है। बदरपुर बॉर्डर से लालकिले तक यातायात की भारी आवाजाही रहने की आशंका है। यात्रियों से इन सड़कों से गुजरने से बचने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Back to top button