ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

पीएम मोदी, अमित शाह समेत राष्ट्रपति ने सिक्किम सड़क हादसे में सेना के जवानों की मौत पर जताया दुख

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम में सेना के एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से सैन्यकर्मियों की मौत पर शुक्रवार को दुख प्रकट किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से किए गए एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा कि सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण हमारे बहादुर सैन्यकर्मियों की जान जाने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों की मौत पर दुख जताया और कहा कि घायलों को इलाज के लिए हरसंभव सहायता मुहैया कराई गई है। सिक्किम में एक वाहन के खाई में गिर जाने से तीन जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों (जेसीओ) समेत 16 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। शाह ने ट्वीट किया कि सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना में हमारी सेना के बहादुर जवानों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है। उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम सड़क दुर्घटना  पर दुख प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की मौत के बारे में जानकर दुखी हूं । पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ” उन्होंने कहा, ‘‘ मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

गौरतलब है कि उत्तर सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में सेना का एक ट्रक खाई में गिर गया और इस हादसे में तीन जूनियर कमीशन्ड अधिकारी (जेसीओ) समेत 16 सैन्य कर्मी मारे गये। सेना ने यह जानकारी दी। चत्तेन से सुबह रवाना होकर थांगू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिले में शामिल एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया जो एक तीव्र मोड़ पर फिसलकर खाई में गिर गया।

Related Articles

Back to top button