ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के एक ‘मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के एक ‘मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और सेना के एक संयुक्त दल ने आतंकवादियों के तीन साथियों अब्दुल रौफ मलिक अल्ताफ अहमद पायर और रियाज अहमद लोन को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान तीनों ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हैंडलर फारूक अहमद पीर उर्फ ​​नदीम उस्मानी के निर्देश पर हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों के लिए बनाए गए दो ठिकानों का खुलासा किया। पीर फिलहाल पाक के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित है।
अधिकारियों ने कहा “आतंकवादियों के ठिकाने से एक एके राइफल दो एके मैगजीन एके राइफल के 119 कारतूस एक पिस्टल एक पिस्टल मैगजीन पिस्टल के चार कारतूस छह हथगोले एक आईईडी दो डेटोनेटर दो तार के बंडल और लगभग 100 लीटर क्षमता की एक पानी की टंकी बरामद की गई है।”
गिरफ्तार किए गए लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्हें हथियार और गोला-बारूद खरीदने तथा ठिकाना बनाने के लिए जून में छह लाख रुपये मिले थे।
उन्होंने कहा “बडगाम निवासी अब्दुल मजीद बेग सहित आतंकवादियों के दो और सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है। ये दोनों भी आतंकी गतिविधियों का सक्रिय रूप से समर्थन करते रहे हैं।” अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों के सहयोगी पीओके के एक अन्य ‘हैंडलर फैयाज गिलानी के संपर्क में थे जो बडगाम का रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button