ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महिला थाने में पदस्थ एएसआई का शव कुएं में फांसी पर लटका मिला

डिंडौरी ।   महिला थाने में पदस्थ चालक एएसआई भूरे सिंह का शव गुरुवार की सुबह अमरकंटक मार्ग में ग्राम घानाघाट राइस मिल के आगे मोड़ पर सड़क किनारे खेत मे बने कुआं में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस, महिला थाना व पुलिस लाइन स्टाफ मौके पर पहुंचा और शव को कुआं से निकलकर पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। घटना दोपहर 12 से एक बजे के बीच की बताई जा रही है। सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली है जिसमे चाबी लगी हुई है, जिससे एएसआई मौके तक पहुंचे थे। महिला थाना प्रभारी नर्मदा मरकाम बताया गया कि गुरुवार की सुबह 11.23 बजे उनकी एएसआई भूरे सिंह से बात हुई है। बताया गया कि भूरे सिंह को पैर में सूजन थी इस कारण वे सुबह थाना नही गए। कुआं के पास एक थैला और एक वाकिंग स्टिक भी मिली है। फांसी लगाने का कारण जमीनी विवाद होना प्राथमिक स्तर पर चर्चाओं में सामने आ रहा है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक एएसआई की पत्नी और बच्चे भी मौका पर पहुंच गए और रोते बिलखते नजर आए। मौके पर बड़ी संख्या में लोगो और राहगीरों की भीड़ लग गई। कोतवाली प्रभारी सीके सिरामे, महिला थाना प्रभारी नर्मदा मरकाम, सूबेदार कुंवर सिंह सहित पुलिस अमला मौके पर मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button