ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इस बार की समिट असल में ग्लोबल… विदेशी निवेशकों का रहेगा जमावड़ा

भोपाल । पूर्व में जो ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इंदौर में आयोजित होती रही उसमें देशी उद्यमियों और निवेशकों की संख्या ही अधिक रहती थी और गिनती के विदेशी निवेशक आते थे। मगर इस बार की समिट असल में ग्लोबल यानी अंतर्राष्ट्रीय रहेगी क्योंकि विदेशी निवेशकों का अच्छा-खासा जमावड़ा रहेगा। यहां तक कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए गुआना और सुरीनाम के राष्ट्रपति और अन्य राजनइक आ रहे हैं। वे समिट के लिए भी रूकेंगे। वहीं आज विदेश मंत्रालय का दल भी इंदौर दौरे के लिए पहुंचा है। अमेरिका इजराइल कनाड़ा थाईलैंड जापान सहित 19 देशों के राजनइक और व्यापारिक प्रतिनिधि मंडलों ने इंदौर आने की सहमति दे दी है जिनके लिए होटलों में व्यवस्था की जा रही है और लग्जरी गाडिय़ां भी ट्रांसपोर्टेशन के लिए रहेंगी।

पूरे इंदौर में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन और उसके बाद ही हो रही दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 37 होटलों में कमरों की बुकिंग तो जारी है ही वहीं 45 निजी घरों में भी मेहमानों को ठहराने के प्रबंध किए गए हैं। प्रवासी सम्मेलन और समिट की बागडोर संभाल रहे एमपीएसआईडीसी के एमडी मनीष सिंह के मुताबिक इस बार बड़ी संख्या में अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक समूह भी इंदौर आ रहे हैं। सिंगापुर इंडिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स इंडो कनाड़ा इजराइल बिजनेस डेलिगेशन एएफबीसी इंडो फ्रेंच चेम्बर ऑफ कॉमर्स यूरोपियन यूनियन से लेकर पनामा गुआना के प्रतिनिधि मंडलों ने सहमति दे दी है जिनमें 10 से लेकर 30 सदस्य शामिल रहेंगे। 340 डेलिगेशन के विदेश से ही आने की सहमति मिल चुकी है। 19 से अधिक देशों के निवेशक राजनइक और अन्य हस्तियां इंदौर में रहेंगी। प्रवासी भारतीय दिवस के लिए इंदौर आने वाले गुआना और सूरीनाम के राष्ट्रपति भी समिट के लिए रूकेंगे तो बांग्लादेश पनामा मॉरिशस सुडान इजराइल कनाड़ा जिम्बाब्वे सहित अन्य देशों के भी प्रधानमंत्री  मंत्री काउंसलर भी शामिल रहेंगे। आज विदेश मंत्रालय की टीम भी इंदौर आकर तैयारियों का जायजा ले रही है।

Related Articles

Back to top button