ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

संदिग्ध खालिस्तानी समर्थक को जबलपुर पुलिस ने पकड़ा

जबलपुर। जबलपुर पुलिस ने एक संदिग्ध खालिस्तानी समर्थक को पकड़ा है और पुलिस उससे फिलहाल पूछताछ कर रही है। बताया गया पिछले दिनों शहर में निकली गोविंद सिंह की नगर कीर्तन रैली में वह शामिल हुआ था। यह खालिस्तानी समर्थक अपने ट्रैक्टर में खालिस्तानी चरमपंथी जरनैल सिंह भिंडरावाले की फोटो लगाकर रैली में शामिल हुआ था। उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह समर्थक यहां रांझी का निवासी बताया जा रहा है, जिसका दूध का व्यवसाय है और जानकारी के मुताबिक इस 22 वर्षीय युवक के पिता दिल्ली में हुए किसान आंदोलन में शामिल हुए थे। इसका नाम प्रभुजोत सांगा बताया गया है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।पुलिस इस मामले में सतर्कता बरतते हुए आगे काम कर रही है, इसलिए इस मामले पर पुलिस की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आ सका है।

Related Articles

Back to top button