ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

शो  में टैरो कार्ड रीडर बने नजर आए शेखर सुमन

मशहूर रियलिटी शो Bigg Boss 16 वां सीजन को लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। इस शो में हर दिन लोगों के बीच रिश्ते बनते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि मेकर्स ने इस शो को चार हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है। ताजा एपिसोड में भी बहुत कुछ देखने को मिला। शो की शुरुआत में शालीन को लेकर टीना की नाराजगी देखने को मिली। शो में आगे बिग बुलेटिन विद सुमन में शेखर सुमन अलग अंदाज में नजर आए।

एपिसोड में शेखर टैरो कार्ड रीडर के अवतार में दिखे। इस दौरान वह सभी कंटेस्टेंट्स को लेकर भविष्यवाणी करते हुए नजर आए। शेखर की मस्ती मजाक से घर का माहौल खुशनुमा हो गया। शो में शेखर ने घरवालों के दोष बताते दिखे। एपिसोड में शेखर ने सबसे पहले अर्चना का कार्ड उठाया और बताया कि उनकी कुंडली में रोटी दोष है। अगला नंबर श्रीजिता का आया। शेखर उन्हें भिंडी दोष के बारे में बताते दिखे। उन्होंने तीसरा कार्ड अंकित का उठाया और बताया कि उनकी कुंडली में ठंडक दोष है।

वहीं, शालीन की कुंडली में एंटीना दोष निकला। इसके अलावा प्रियंका की कुंडली में भोपू दोष, साजिद खान की कुंडली में फोर्थ गियर दोष आया। यह सुनकर घरवाले जोर-जोर से हंसने लगे। आगे स्टैन के कार्ड में प्रियंका दोष नजर आया। वहीं, टीना के कार्ड में वॉकआउट दोष निकला। इसके साथ ही सुंबुल के कार्ड में वन टू का फोर दोष निकला। शेखर ने बताया कि जब वह घर में आई थीं तब अकेली थीं, लेकिन उनके साथ चार लोग हो गए हैं। शो में आगे शिव के कार्ड में पोपट दोष दिखा। इसके बाद शिव और प्रियंका के बीच तीखी नोंक झोंक भी देखने को मिली।

 

Related Articles

Back to top button