ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कोहरा बादल तेज बारिश के साथ बदले मौसम के तेवर

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। देर रात भोपाल में बूंदाबांदी हुई। केरल में ऊपरी हवा के चक्रवात से इन दिनों प्रदेश में नमी आ रही है। इससे उच्च स्तरीय बादल बन रहे हैं तो कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें और बूंदाबांदी की स्थिति बन रही है। अगले दो दिन मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। बात प्रदेश के अन्य जिलों की करें तो बीते दिन बैतूल के भी कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ीं। छिंदवाड़ा में 1.8 और उमरिया में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार जबलपुर और मंडला में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में बादल छाने से अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट आई है वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार 15 दिसंबर से तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

शहर में मौसम अचानक बदलने के पीछे मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात के कारण हवाओं के रुख में परिवर्तन हो गया है। जिसका असर ने वाले दिनों तक दिखेगा। अभी फिलहाल में दक्षिण पूर्वी हवाएं चल रही हैं। साथ ही रात में उत्तरी हवाएं हैं लेकिन उत्तरी हवा काफी धीमी है। चक्रवात के कारण नमी भी आ रही है इसके चलते बादलों की स्थिति बन रही है। आने वाले दो दिनों तक बादल छाने की संभावना है। बुधवार को भी बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट और दो तीन दिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में भी चक्रवात के असर से बरसात होने का अनुमान जताया गया है। कुल मिलाकर कहें तो अगले 2 दिन के दौरान मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 19 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज बड़वानी बैतूल इटारसी भोपाल इंदौर सागर रीवा छिंदवाड़ा और शहडोल में हल्के बादल रह सकते हैं। बूंदाबांदी के आसार भी हैं। रात में रीवा सागर भोपाल बड़वानी छिंदवाड़ा इटारसी दमोह और उमरिया में हल्की बारिश हो सकती है। इसी दिन शाम तक बड़वानी इंदौर भोपाल सागर रीवा सिंगरौली बैतूल और खंडवा में बादल छाने से बूंदाबांदी होने की संभावना है। 14 दिसंबर को बादल छंटने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 15 दिसंबर तक मध्यप्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं।

Related Articles

Back to top button