ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश को नये साल में मिलेंगे नए 15 डीआईजी।

मध्यप्रदेश सरकार के एसपी से डीआईजी पद पर प्रमोशन वाले प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंजूरी नहीं है, बावजूद इसके नए साल में प्रदेश को नए 15 डीआईजी मिलेंगे. 2009 बैच के 15 आईपीएस का डीआईजी बनना तय है, क्योंकि अभी डीआईजी के 15 पद खाली हैं. दो डीआईजी पदोन्नत होंगे, जबकि दो डीआईजी रिटायर्ड होंगे. इसके अलावा राज्य सरकार ने 10 डीआईजी के अतिरिक्त पद पर पदोन्नति का प्रस्ताव भेजा था. इससे 2009 बैच के सभी आईपीएस डीआईजी बन सकते हैं. इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद में डीपीसी की गई थी. गृह मंत्रालय ने 28 नवंबर को सरकार को जवाब भेजा है कि आईपीएस नियमावली (वेतन) 2016 के अनुसार मध्य प्रदेश संवर्ग के आईपीएस अधिकारियों के रिक्त पदों को भरा जाए. राज्य ने केंद्र को कुल 26 पदों के लिए प्रस्ताव भेजा था. 26 पदों के लिए प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ था. केंद्र की अनुमानित के अनुसार 15 पदों पर ही पदोन्नति हो सकेगी. 13 अफसरों को जनवरी 2023 से पदोन्नति मिलेगी. 14 वें क्रम के अफसर को अप्रैल 2023 और 15वें अफसर को जून 2023 को पदोन्नति मिलेगी. नए साल में प्रमोशन के बाद एसपी तरुण नायक सागर, नवनीत भसीन रीवा, मुकेश कुमार श्रीवास्तव सीधी, मोनिका शुक्ला विदिशा, सुनील कुमार जैन कटनी, अवधेश गोस्वामी राजगढ़ डीआईजी पद पर प्रमोट हो सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button