ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

पर्वतारोहियों को आकर्षित करने में जुटा जम्मू-कश्मीर का पर्यटन विभाग 

नई दिल्ली । कश्मीर में पर्वतारोहण शुरू से ही काफी लोकप्रिय रहा है। हर साल हजारों की संख्या में यहां पर्वतारोही आते हैं। यह देखकर जम्मू-कश्मीर का पर्यटन विभाग भी पर्वतारोहियों को आकर्षित करने के लिए तमाम आयोजन करता रहता है क्योंकि पहाड़ और यहां की प्राकृतिक खूबसूरती जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार हैं।

इस कड़ी में श्रीनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यटन सचिव सरमद हफीज ने कहा कि हमारा विभाग जम्मू और कश्मीर में अनदेखे स्थानों के साथ पर्वतीय ट्रेक को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है ताकि साहसिक लोगों को उन मार्गों के साथ जीवन का अनोखा अनुभव हो सके। उन्होंने सभी हितधारकों से पर्यटन विभाग के साथ हाथ मिलाने का आह्वान किया ताकि यहां माउंटेन बाइकिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। इस मौके पर पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के प्रतिनिधि माउंटेन बाइकिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधि स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में पर्वतारोही उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button