ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

Jacqueline Fernandez: 200 करोड़ की ठगी मामले 20 दिसंबर तक टली सुनवाई, जैकलीन की जमानत पर होना था फैसला

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में सुनवाई एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी। विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने फर्नांडीज के वकील द्वारा यह जानकारी दिए जाने के बाद कि उन्हें (फर्नांडीज को) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आरोपपत्र और अन्य दस्तावेजों की पूरी प्रति प्राप्त नहीं हुई है, मामले की सुनवाई 20 दिसंबर के लिए स्थगित कर दी।

संक्षिप्त सुनवाई के दौरान फर्नांडीज भी अदालत के समक्ष पेश हुईं। अदालत ने 15 नवंबर को अभिनेत्री को नियमित जमानत दी थी। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। अदालत ने 31 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर एक पूरक आरोप पत्र का संज्ञान लेते हुए फर्नांडीज को पेश होने के लिए कहा था। फर्नांडीज को पूरक आरोपपत्र में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया। उन्हें जांच के संबंध में ईडी कई बार पूछताछ के लिए बुला चुका है।

Related Articles

Back to top button